संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:
पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के कुशल नेतृव एवं मार्गदर्शन में “समस्या आपकी, संघर्ष हमारा” कार्यक्रम के तहत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 1 ग्वालियर के अध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा के नेतृव में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा एवं प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री सुनील शर्मा की मुख्य रूप से उपस्थिती में प्रातः 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक वार्ड क्रमांक 4 के बंडा घूरा, घाटमपुर, मिर्जापुर, चन्द्र नगर शमशान घाट में झाड़ू लगाकर सफाई अभियान चलाया गया और मौके पर नगर निगम की जेसीबी मशीन, ट्रेक्टर ट्रॉली बुलवा कर कचरा भरवाया गया एवं चन्द्र नगर शमशान घाट से घाटमपुर तक के नाले को मशीन से साफ करवाया गया।
सफाई अभियान के दौरान जनता जनार्दन में चर्चा रही कि ब्लॉक कांग्रेस का यह सही मायनों में सफाई अभियान चल रहा है। हाल की हाल समस्या का समाधान हो रहा है और लोगों को परेशानी से राहत मिल रही है।
सफाई अभियान के दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा के साथ पूर्व पार्षद राहुल राय, वरिष्ठ कांग्रेस नेता जे एच जाफरी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता दर्शन मिश्रा, मंडलम अध्यक्ष पवन मिश्रा, मान सिंह कुशवाहा, राजेश चौहान, मनोज शर्मा मोनू, प्रशांत मौर्य, रामअवतार शर्मा, मंजूल राय, प्रदीप वाजपेयी, काकू राय, टिंकू चंदेल, भगवानदास राय, प्रदीप मिश्रा, पप्पू राय, गट्टा राय आदि उपस्थित रहे।
