समाजवादियों ने भी कांग्रेस पार्टी को जिताने का लिया संकल्प | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:समाजवादियों ने भी कांग्रेस पार्टी को जिताने का लिया संकल्प | New India Times

समाजवादी पार्टी से इंदौर के पूर्व सांसद रहे कल्याण जैन देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉक्टर भरत छप्पर वाला, समाजसेवी रामस्वरूप मंत्री, महासचिव दिनेश कुशवाहा, समाजवादी पार्टी के किसान नेता राजेश बैरागी, लीलाधर चौधरी, भरत सिंह यादव, लोहिया विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष रामबाबू अग्रवाल आदि समाजवादी नेताओं ने झाबुआ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के खिलाफ मतदान करने को कहा है। समाजवादी नेताओं का आरोप है कि मध्य प्रदेश में पूर्व भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार घोटाले चरम पर हुए हैं। आदिवासियों के नाम पर संचालित योजनाओं में भारी घोटाले हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी झाबुआ उपचुनाव अगर हारती है तो इससे कमलनाथ सरकार को ताकत मिलेगी और झाबुआ विधानसभा में विकास कार्य बड़ी तेजी से होगा। सभी समाजवादी नेताओं ने कहा है कि भाजपा की पिछले 15 सालों की विफलताओं को लेकर इस बार मतदाता उन्हें मतदान नहीं करें। कांग्रेस के प्रत्याशि को भारी मतों से विजय बनाने की घोषणा की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version