झाबुआ विधानसभा उपचुनाव प्रचार का आज आखरी दिन, कांग्रेस-भाजपा ने लगाई पूरी ताकत, बागी बिगाड़ रहे खेल | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:झाबुआ विधानसभा उपचुनाव प्रचार का आज आखरी दिन, कांग्रेस-भाजपा ने लगाई पूरी ताकत, बागी बिगाड़ रहे खेल | New India Times

मध्य प्रदेश के झाबुआ विधानसभा उपचुनाव के प्रचार का आज आखरी दिन है। झाबुआ विधानसभा सीट को जीतने के लिए कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा की तरफ से झाबुआ उपचुनाव सीट जीतने के लिए कमान मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने हाथों में ले रखी है वहीं दूसरी तरफ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कांग्रेस की कमान थाम रखी है।

झाबुआ विधानसभा उपचुनाव प्रचार का आज आखरी दिन, कांग्रेस-भाजपा ने लगाई पूरी ताकत, बागी बिगाड़ रहे खेल | New India Times

आज झाबुआ सीट के लिए प्रचार का आखरी दिन हैं और आज झाबुआ में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ की एक बड़ी सभा होने वाली है। वहीं भाजपा के शिवराज सिंह चौहान कल से भाजपा प्रत्याशी भानू भूरिया के गांव में डेरा डाले हुए हैं। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि इस साल किसानों की फसलें खराब हो गई हैं लेकिन मुख्यमंत्री कमलनाथ खराब फसलों को देखने तक नहीं गए, वो सिर्फ वहां वोट मांगने जाते हैं। उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहाकि पहले जब फसलें खराब होती थी तो मामा खुद फसलों को देखने किसानों के खेत में जाता था और कांग्रेस को मेरा जाना नोटंकी लगता था, अभी मुख्यमंत्री कमलनाथ ने न फसलों को देखा न वो किसानों से मिले और न ही किसानों को मुआवजा दिया गया है।

वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस भी किसानों के कर्जमाफी के मुद्दे को चुनाव प्रचार में खूब उठा रही हैं और कहा है कि भाजपा के प्रत्याशी भानू भूरिया की माता जी का 1 लाख रुपए का कर्जा भी माफ कर दिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version