हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ, सीतापुर (यूपी), NIT:
प्राकृतिक आपदाएं कभी भी कहीं भी आ सकती हैं उनसे निपटना जहां प्रशासन का दायित्व होता है वहीं आपदाओं व प्रबंधन वन निवारण हेतु आम जनमानस की सहभागिता अनिवार्य होनी चाहिए, उक्त उदगार लहरपुर के गणेशपुर स्थित सेंट बिलाल बीटीसी कॉलेज के सभागार में विधिक साक्षरतादिवस के अवसर पर दीपक कुमार जयसवाल जिला सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण ने व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए तहसीलदार मदन मोहन वर्मा ने ग्रामीणोंव छात्र छात्राओं को बताया हमें प्रकृति का सम्मान करना चाहिए प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने के लिए बेहतर पर्यावरण प्राप्त करने के लिए ईश्वर द्वारा प्रदत प्राकृतिक संपदाओं का दोहन नहीं करना चाहिए इसके साथ ही उन्होंने आकस्मिक आपदा प्रबंधन व निवारण पर सामयिक विचार प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से संस्थान के प्रबंधक अशरफ बिलाल, संचालिका सबाहत बिलाल, प्रधानाचार्य भूपेंद्र सिंह, मुन्ना लाल त्रिपाठी, अनमोल मिश्रा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
