खजुराहो सांसद बीड़ी शर्मा की संकल्प यात्रा कटनी शाहनगर होते हुए पहुंची पन्ना जिला के आमानगंज | New India Times

संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

खजुराहो सांसद बीड़ी शर्मा की संकल्प यात्रा कटनी शाहनगर होते हुए पहुंची पन्ना जिला के आमानगंज | New India Times

खजुराहो सांसद बीड़ी शर्मा की संकल्प यात्रा कटनी शाहनगर होते हुए पन्ना जिला के आमानगंज पहुंची ।इस संकल्प यात्रा में पन्ना जिले कद्दावर भाजपा नेताओं ने भी शिरकत की। इस संकल्प यात्रा का सर्वप्रथम पड़ाव बना नगर आमानगंज का गांधी चौक जहां इस यात्रा का भाजपाइयों का खूब समर्थन मिला और सांसाद महोदय का स्वागत ढोल नगाड़ों से किया गया। इस बीच माननीय सांसद जी ने फुहारा चोक स्थित महातमा ग़ांधी जी की प्रतिमा पर रोरी तिलक लगा कर वन्दन किया, ठीक इसके बाद यात्रा का दूसरा पड़ाव नगर आमानगंज के ही वार्ड नम्बर 3 जिसमें अधिकांश रहवासी मजदूरी के कार्य में संलग्न हैं के बीच आम सभा रख कर इस वार्ड के लोगों को बताया कि नशा एक अभिशाप है इससे मुक्त रहकर ही जीवन को सफलता के आयामों को पाया जा सकता है। इसके बाद नगर आमानगंज का अग्रणी शिक्षण संस्थान सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में संकल्प यात्रा के चलते विद्यालय में यात्रा सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया जहां यात्रा में शामिल आगन्तुक जनों का स्वागत गीत गा कर किया गया, साथ ही विद्यालय के बच्चों ने आगन्तुक जनों का स्वागत फूल माला से किया और सांसाद जी को बच्चों ने उनकी खुद की बनाई पेंटिंग फ़ोटो भी भेंट की।

सांसाद ने आपने उद्बोधन में कहा की इस यात्रा का उद्देश्य है नशे से मुक्ति। विद्यालय परिषर में उपस्थित सभी जनों को संकल्प कराया कि भारत को स्वक्ष बनाएंगे और हर साल एक पेड़ जरूर लगाएंगे इसके बाद सांसद जी नया बस स्टैंड पहुंचते है और बस स्टेंड स्थित स्वामी विवेकानंद जी की मूर्ति पर तिलक रोरी माला अर्पण कर पहुंचते हैं शिवानी लाज जहां भाजपाइयों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसी बीच वह मीडिया से मुखातिब हुए, आपने कहा कि स्वच्छ भारत, समर्द्ध भारत, आपकी सरकार आपके द्वार, स्कल्प यात्रा का उद्देश्य है, आपके बीच जाकर आपके विचारों को जानकर आप के हित के लिए कार्य करना जिसके लिए हम और हमारी बीजेपी सरकार संकल्प बद्ध है। ठीक इसके बाद आपकी यात्रा ग्राम घटारी पहुंची जहां आपने आम जनों को संबोधित किया तत्पश्चात ग्राम गोरा में इसमें शामिल सभी कार्यकर्ताओं के साथ ग्राम गोरा में माननीय लक्ष्मण पाठक जी के यहां सांसद जी सहित सभी जनों ने भोज का आंनद उठाया और इसके बाद यात्रा आगे गुनोर रवाना हो गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version