ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण बुरहानपुर द्वारा प्लास्टिक थैली (पन्नी) की रोक थाम हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया शिविर | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण बुरहानपुर द्वारा प्लास्टिक थैली (पन्नी) की रोक थाम हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया शिविर | New India Times

जिला अधिवक्ता संघ बुरहानपुर के ग्रंथपाल एवं वरिष्ठ अधिवक्ता अब्दुल वकील खान ने बताया कि ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण बुरहानपुर द्वारा जिला अधिवक्ता संघ के सभागार में प्लास्टिक थैली (पन्नी) की रोकथाम हेतु जागरूकता शिविर का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय श्री वीरेंद्र एस. पाटीदार की अध्यक्षता में तथा सचिव अपर जिला न्यायाधीश महोदय श्री नरेन्द्र पटेल, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री मोहनलाल प्रजापति, सचिव श्री सत्यनारायण वाघ एवं डी. एल.ओ. श्री राबिन दयाल के आतिथ्य में किया गया।
जागरूकता शिविर में जिला न्यायाधीश माननीय पाटीदार द्वारा पन्नी मुक्त भारत का सभी को संकल्प दिलाया गया और बताया कि अधिवक्ता वर्ग समाज का प्रबुद्ध बुद्धिजीवी व ज़िम्मेदार वर्ग है जिनका अनुसरण आम जनमानस करता है यदि अधिवक्ता गण कपड़े या जूट की थैली लेकर दैनंदिनी सामान खरीदी हेतु बाजार जायेंगे तो निश्चित ही आम जनमानस भी शर्म छोड़कर कपड़े की थैली का उपयोग करेगा।
जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री मोहनलाल प्रजापति द्वारा सिंगल यूज़ प्लास्टिक पन्नी की थैली के स्थान पर कपड़े की थैली का उपयोग करने का सभी को संकल्प दिलाया, साथ ही उन्होंने इसे मूर्त रूप देते हुवे उनकी ओर से सभी न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण, न्यायिक अधिकारी एवं कर्मचारियों, रजिस्टर्ड क्लर्क आदि को प्लास्टिक पन्नी की थैली मुक्त भारत का स्लोगन लिखी कपड़े की थैली बाँटने की घोषणा की।
एडीजे एवं सचिव श्री पटेल ने प्लास्टिक पन्नी के दुष्प्रभाव बताये कि इसमें कई प्रकार के जहरीले रसायन होते है जो कई वर्षों तक भी जमीन में नष्ट नही होते जिससे पर्यावरण दूषित होकर वर्षा का पानी भी जमीन में नहीं जाता।
अधिवक्तागण श्री मो.हनीफ एवं श्री अनिल शाह द्वारा प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण पर अपने विचार व्यक्त कर प्लास्टिक पन्नी की थैली का उपयोग से होने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता संघ बुरहानपुर के सचिव सत्यनारायण वाघ ने किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version