झिरिया पंचायत में सचिव-सरपंच पर लाखों रुपये के भ्रष्टाचार का आरोप | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

झिरिया पंचायत में सचिव-सरपंच पर लाखों रुपये के भ्रष्टाचार का आरोप | New India Times

देवरी क्षेत्र की केसली जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत झिरिया में सचिव सरपंच की मिलीभगत व मनमर्जी के कारण लाखों रुपये के भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। पंचायत के ग्राम आधारपुर में शासन द्वारा स्वीकृत 7.80 लाख की लागत से आंगनवाड़ी भवन बनना था जो कि पंचायत सचिव द्वारा राशि का आहरण कर लिया गया है और करीब दो वर्ष बीतने के बाद भी अभी तक भवन का निर्माण नहीं हुआ है जबकि कागजों में वह बन चुका है। यहां आज भी आंगनवाड़ी किराये के मकान में संचालित हो रही है।

झिरिया पंचायत में सचिव-सरपंच पर लाखों रुपये के भ्रष्टाचार का आरोप | New India Times

ऐसा ही हाल पंचायत के ग्राम चंद्रपुरा का भी है जिसमें विधायक निधि से स्वीकृत 5 लाख की लागत से सामुदायिक भवन बनना था जो कि तीन वर्ष होने को है लेकिन पूरा भवन नहीं बना केवल दीवारें खड़ी कर दी गई है और राशि पूरी निकालकर कागजो में पूरा तिर्माण कार्य बताया गया है। चन्द्रपुरा में अनुसूचित जाति जनजाति विभाग द्वारा अनुसूचित जाति सघन बस्ती विकास योजना द्वारा पाँच लाख की लागत का सामुदायिक भवन बनना था जो कि बना ही नहीं और राशि निकाल कर कागजी रिकार्ड पर भवन बनकर कार्य पूरा होना बताया गया है। पंचायत में ऐसे ही ग्रामीणों की कुटी की किस्त में पैसों का हेर फेर किया गया। इस सम्बध में अतुल देवडिया जनपद अध्यक्ष केसली से बात की गई तो उनके द्वारा जिला पंचायत सी.ई.ओ को जांच के लिये पत्र लिखने की बात की गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version