आसिफ शाह, दतिया ( मप्र ), NIT;  पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट 6 की मौत कई घायल | New India Times​मप्र के दतिया जिले में एक पटाखा फेक्ट्री मे विस्फोट होने से 6 लोगों की मौत हो गई और अन्य कई लोग घायल हो गए हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक सेवड़ा के वार्ड 2 में रहने वाले राशिद खान के पटाखा फैक्ट्री जो उनका घर भी था में महिलाएं खाना बना रही थी कि अचानक सिलेंडर में आग भड़क उठी,  इससे पहले कि महिलाएं कुछ समझ पातीं कि पास ही घर में चल रहे पटाखा फैक्ट्री तक आग पहुंच गयी जहां आतिशबाजी बनाने का सामान रखा हुआ था, पटाखा सामग्री में भी आग भड़क उठी जिस कारण सिलेंडर फट गया और कई लोग उस की चपेट में आ गए। आग में झुलसने 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो जबकि एक ने दम तोड दिया। इसके अलावा कुछ लोग घायल भी हुए हैं जिसका सही आंकडा अभी नहीं मिल पाया है।​जनसम्पर्क मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने दतिया ज़िले के सेवढा में एक पटाखा फेक्ट्री में दुर्घटना पर शोक व्यक्त कर घटना की विस्तृत जानकारी ली है।पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट 6 की मौत कई घायल | New India Times​जिला प्रशासन ने मृतकों के परिजनों के लिए 2-2 लाख और गंभीर घायलों के उपचार के लिए ₹50 हजार रुपये दिलवाने के निर्देश दिये हैं। हादसे में कुछ लोग घायल भी हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक घर के अंदर पटाखे बनाए जा रहे थे और उसी घर में एक तरफ महिलायें खाना बना रही थीं तभी अचानक सिलेंडर में आग भड़क उठी, इसी दौरान वहां रखे बारूद में आग लग गई और पूरा घर तबाह हो गया। घर में धमाके की आवाज सुनकर आस-पास के लोग दहशत में आ गए थे। सूचना मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।
2 महिलाएं 2 पुरुष 1 बच्ची 1 बच्चे की लाश मिली है। पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट 6 की मौत कई घायल | New India Times​इस हादसे में मकान मालिक राशिद, पत्नी रूबी, बहन रजिया, आठ साल की पुत्री आशिकी और पुत्र आशिक की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना में सालोन बी निवासी आठ वर्षीय भांजी साजिली गंभीर रूप से घायल हो गयी है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
कलेक्टर और एसपी ने मौके पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया है। हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। 

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version