अब सर्जिकल स्ट्राईक या धारा 370 के नाम से वोट मिलने वाले नहीं: भगोरा | New India Times

रहीम शेरानी/धर्मेन्द सोनी, जयपुर/मुंबई, NIT:

अब सर्जिकल स्ट्राईक या धारा 370 के नाम से वोट मिलने वाले नहीं: भगोरा | New India Times

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव पर्वेक्षक भगोरा ने महाराष्ट्र में कई चुनावी सभाएं की। बुलढ़ाणा (महाराष्ट्र) के एक सभा में उन्होंने कहा कि देश आज आर्थिक मंदी से गुजर रहा है, चारों ओर बेकारी व आर्थिक संकट से आमजन त्रस्त हैं और भाजपा कश्मीर में धारा 370 के नाम से वोट बटोरने की कोशिश कर रही है। अब सर्जिकल स्ट्राईक या धारा 370 के नाम से वोट मिलने वाले नहीं: भगोरा | New India Times

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव पर्यवेक्षक बांसवाडा-डूंगरपुर के पूर्व सांसद ताराचंद भगोरा ने आज 17 अक्टूबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बुलढ़ाणा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी प्रत्याशी हर्षवर्धन सपकाल के पक्ष में दर्जनों नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित किया। भगोरा ने कहा कि लोकसभा में सर्जिकल स्ट्राईक के नाम से वोट बटोरे और अब कश्मीर में धारा 370 के नाम से वोट बटोरने की कोशिश की जा रही है, जबकि हालत यह है कि आमजन आर्थिक मंदी से त्रस्त हो चूका है, बेरोजगारी व महंगाई चरम सीमा पर है। महाराष्ट्र चुनाव पर्यवेक्षक भगोरा ने कहा कि देश में नोट बन्दी व जीएसटी का उद्देश्य गरीबों की जेबों से पैसा निकाल कर अमीरों को देना था, आज हालत यह है कि कल-कारखाने बन्द हो रहे हैं। केंद्र की मोदी सरकार के पास जनता के पास कश्मीर में धारा 370 के मुद्दे के अलावा एसा कोई काम नही है जिससे जनता भाजपा को वोट दे। चुनावी सभाओं में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक, पूर्व केंद्रीय मंत्री नमोनारायण मीणा ने भी सम्बोधित कर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जीता कर मोदी सरकार को सबक सिखाने की बात कही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version