ट्रक और बाइक की टक्कर में ट्रक-बाइक में लगी आग, बाइक सवार तीन लोगों की मौत, ट्रक चालक-क्लीनर फरार | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

ट्रक और बाइक की टक्कर में ट्रक-बाइक में लगी आग, बाइक सवार तीन लोगों की मौत, ट्रक चालक-क्लीनर फरार | New India Times

सागर जिले के देवरी के गौरझामर थाना क्षेत्र में एक ट्रक और बाइक की टक्कर में ट्रक और बाइक में आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई यह देख ट्रक चालक और क्लीनर मौके से सेफरार हो गया। सागर-नरसिंहपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गौरझामर थाना क्षेत्र के केसली तिराहे पर यह भीषण हादसा हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार बीती रात्रि देवरी की तरफ से एक तेज ट्रक से चला आ रहा था कि उसी समय एक बाइक पर सवार तीन युवकों की बाइक ट्रक से जा टकराई जिसमें बाइक और युवक ट्रक के साथ घिसटते हुए चले दूर तक चले गए। इसी बीच रगड़ने से चिंगारी निकली और आग लग गई। आग लगने से तीनों युवक बुरी तरह झुलस गए। खबर लगते ही मौके पर पुलिस पहुच और घायलों को इलाज के लिए असपताल पहुंचाया जहां तीनों युवकों की मौत हो गई।
गौरझामर थाना प्रभारी आशाराम अहिरवार ने बताया कि फोर लाईन पर हुई इस घटना में ट्रक और बाइक में आग लगने से युवक झुलस गए थे जिससे मौत हो गई। मौके से ट्रक चालक और क्लीनर फरार हो गये। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मृतक गौरझामर और रानगिर के पास के सहरी गांव के हैं। गौरझामर के केसली तिगड्डे पर हुये एक्सीडेंट में मरने वालों मेंसेम राज सिंग दांगी उर्म 35 वर्ष शहरी रानगिर गांव, सत्यपाल सिंह दांगी शहरी रानगिर उर्म 34 वर्ष, कनछेदी चढ़ार गौरझामर उम्र 42 वर्ष है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version