रहीम शेरानी/बृजेश खंडेलवाल, अलीराजपुर (मप्र), NIT:

अखिल भारतीय जैन पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण कुमार खारीवाल एवं राष्ट्रीय महासचिव संजय लोढ़ा की सहमति पर अलीराजपुर जिले के ग्राम बोरी के वरिष्ठ पत्रकार संजय गांधी को मध्य प्रदेश जैन पत्रकार महासंघ के प्रदेश-कार्यकारी अध्यक्ष संदीप ढाकोलिया ने अलीराजपुर जैन पत्रकार महासंघ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर झाबुआ -अलीराजपुर जैन समाज के साथ-साथ जिले का प्रेस क्लब, अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति श्रमजीवी पत्रकार संघ के पदाधिकारियों ने एवं सदस्यों ने संजय गांधी को बधाई दी।
एवं राष्ट्रीय एवं प्रदेश जैन पत्रकार महसंघ का आभार माना।
