संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

न्यायालय से फरार चल रहे आरोपी को गिजौर्रा पुलिस ने गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। न्यायालय ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिये वारंट जारी किया था।
गिजौर्रा थाना प्रभारी आनंद कुमार ने मीडिया को बताया कि पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत भसीन द्वारा चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत मा. न्यायालय से फरार चल रहे आरोपी जगदीश पुत्र पातीराम बघेल 50 वर्ष निवासी किरोल को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को आज बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया। यह आरोपी कई मामलों में न्यायालय से फरार चल रहा था।
आरोपी की गिरफ्तारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देहात एसएस गौर व एसडीओपी उमेश सिंह तोमर के मार्गदर्शन में की गई है।
