अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा मनाई गई डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम की 88 वीं जयन्ती | New India Times

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा मनाई गई डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम की 88 वीं जयन्ती | New India Times

बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कहलगांव इकाई द्वारा गांगुली पार्क में मिसाईल मैन डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम जी की 88 वीं जयन्ती सौरभ श्रीवास्तव एवं पीताम्बर सिंह के नेतृत्व में मनाई गयी।

इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि भूषण ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देश की युवा पीढ़ी को सदैव आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने वाले मिसाइल मैन ‘भारत रत्न’ भारतीय गणतंत्र के ग्यारहवें राष्ट्रपति, डॉ ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्टूबर सन 1931 को तमिलनाडु राज्य के रामेश्वरम के धनुषकोडी गाँव के एक मध्यमवर्ग मुस्लिम परिवार में हुआ था एवं 27 जुलाई 2015 को उनका दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। पाँच वर्ष की आयु में रामेश्वरम की पंचायत के प्राथमिक स्कुल में इनका दीक्षा-संस्कार हुआ था। बैलेस्टिक मिसाइल और प्रक्षेपण यान प्रौद्योगिकी के विकास कार्यों के लिए भारत में ‘मिसाइल मैन’ के रूप में नई पहचान मिली। आज के युवा पीढ़ी को इनके जीवन से सीख लेने की जरूरत है।

कार्यक्रम में आलोक गुप्ता, प्रीतम झा, कपेश, प्रियांशु, मिथुन, विनय, रोहित यादव, आशिक, आनंद सहित कई लोग मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version