दिनदहाड़े किसान के घर चोरी, जेवरात लेकर चोर हुए रफूचक्कर | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:दिनदहाड़े किसान के घर चोरी, जेवरात लेकर चोर हुए रफूचक्कर | New India Times

झाबुआ जिले के उमरकोट राजगढ़ रोड पटेल मोहल्ले में निवासरत आनंदीलाल पटेल के घर में अज्ञात लोगों के द्वारा सुने मकान में दोपहर के समय धावा बोल दिया।
पुलिस के मुताबिक मंगलवार को सुबह वे खेत पर कार्य करने गए थे दोपहर करीब सवा 12 बजे अन्य सदस्य भी ताला लगाकर किसी काम से बाहर निकल गए थे। करीब 6 बजे के बाद लौटे तो दरवाजे का इंटरलॉक टूटा था, अंदर जाकर देखा तो पूरा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखे हजारों रुपए नकद, सोने-चांदी के जेवर और जरूरी दस्तावेज गायब थे।
उनकी शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर जांच में जुटी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version