रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:
झाबुआ के उपचुनाव के प्रचार में कांग्रेस के प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया के पक्ष में अपने पूरे काफिले के साथ थांदला विधानसभा सीट के लोकप्रिय विधायक वीर सिंग भूरिया सुबह से ही घर से निकल कर झाबुआ विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं के पास पहुंच कर लोगों से संपर्क की और कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर कांतिलाल भूरिया को जिताने की अपील की साथ ही कमलनाथ सरकार की जन कल्याण की उपलब्धिया भी गिनवाई। जैसे बुजुर्ग पेंशन, आवास या पट्टा या ऋण माफी योजना, कन्या विवाह के लिए 51 हजार रुपये, इस योजना का लाभ हर वर्ग को बिना भेद भाव के दिया जा रहा है और मात्र 8 महीने में कमलनाथ सरकार ने हर वर्ग के लोगों का भला किया है और कर रही है। 
बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का प्रावधान जैसी कई जन कल्याणकारी योजना को कमलनाथ सरकार ने 8 माह में पूरा करके दिखाई है।
झाबुआ विधानसभा सीट के उपचुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार कांतिलाल भूरिया को भारी मतों से विजय बनाने की अपील बेठकें करके की जा रही हैं।
