आलीराजपुर के पास आंबुआ रोड़ पर दो मोटर साइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में दो की मौत दो घायल | New India Times

रहीम शेरानी/बृजेश खंडेलवाल, अलीराजपुर (मप्र), NIT:

आलीराजपुर के पास आंबुआ रोड़ पर दो मोटर साइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में दो की मौत दो घायल | New India Times

अलिराजपुर जिला मुख्यालय के समीप ग्राम खरखड़ी में दोपहर में दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहंची और दोनों मृत युवकों के शव जिला अस्पताल भिजवाए और घायलों को भी अस्पताल मे भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार जारी है।
जिला अस्पताल में डाॅ. केसी गुप्ता ने बताया कि एक गंभीर घायल अधेड़ व्यक्ति बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल लाया गया है, चिकित्सकों की टीम उनका उपचार कर रही है।

आलीराजपुर के पास आंबुआ रोड़ पर दो मोटर साइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में दो की मौत दो घायल | New India Times

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिन दो बाइकों की भिड़ंत हुई है उनमें से एक बाइक का पंजीयन क्रमांक एमपी 69 एमबी 1495 व दूसरी बाइक का पंजीयन क्रमांक एमपी 69 एमए 4652 है। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार दोनों बाइकों की रफ्तार बहुत तेज थी।
आमने सामने की जोरदार भिड़ंत होने से वे आपस में टकराकर जमीन पर नीचे जा गिरे जिसके चलते दोनों बाइक चालकों को सिर व शरीर के अन्य अंगों पर गंभीर जख्म हो जाने पर कुछ ही पलों में मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और मार्ग पर लंबा जाम भी लग गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version