22 लाख 50 हजार की मादक पदार्थ अफीम के साथ एक आरोपी गिरफ्तार | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:22 लाख 50 हजार की मादक पदार्थ अफीम के साथ एक आरोपी गिरफ्तार | New India Times

नीमच जिले के पुलिस अधीक्षक श्री राकेश सगर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजीव कुमार मिश्रा के दिशा निर्देशों में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जावद एसडीओपी एम एल मोर के मार्गदर्शन में आज 13/ 10/2019 को थाना प्रभारी सिंगोली निरीक्षक आनंद सिंह आजाद के नेतृत्व में पुलिस टीम सहायक उपनिरीक्षक शिवराज सिंह, प्रआर 234 प्रकाश चंद सांखला, आर 21 लक्ष्मण सिंह, आर 197 विजेश कुमावत, आर 514 विनय पराशर, आर 474 तेजकरण जोशी आदि द्वारा मुखबिर की सूचना पर बारह बीघा चौराहा ग्राम सुजानपुर से बगैर नंबर की मोटरसाइकिल हीरो होंडा स्प्लेंडर के चालक के कब्जे से एक बैग में रखे अवैध मादक पदार्थ अफीम कुल वजन 15 किलो ग्राम मूल्य 22 लाख 50 हजार की जप्त कर आरोपी रामकिशोर पिता रामगोपाल जाती जाट उम्र 42 वर्ष निवासी अमरपुरा थाना निंबाहेड़ा सदर जिला चित्तौड़गढ़ राजस्थान को गिरफ्तार किया गया है। अपराध में संलिप्त अन्य व्यक्तियों के संबंध में जानकारी एकत्रित की जा रही है। थाना सिंगोली पर अपराध क्रमांक 164 /19 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का कायम किया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version