पंचायत राज अधिकारी के पद पर बहराइच जिले के निलेश प्रताप सिंह हुए चयनित | New India Times

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

पंचायत राज अधिकारी के पद पर बहराइच जिले के निलेश प्रताप सिंह हुए चयनित | New India Times

बहराइच के रायपुर राजा निवासी नीलेश प्रताप सिंह जिला पंचायत राज अधिकारी के पद पर चयनित हो गये हैं। बताते चलें कि उन्होंने किसान पीजी कॉलेज में बीएससी गणित की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इससे पूर्व हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा में भी निलेश ने बेहतर प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया था। अपनी मेहनत और लगन के बल पर निलेश ने उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग की परीक्षा (यूपीपीएससी 2017) के परिणाम में जनपद निवासी नीलेश प्रताप सिंह ने सफलता हासिल की है। वह जिला पंचायत राज अधिकारी के पद पर चयनित हुए हैं। बताते चलें कि स्नातक के बाद निलेश का भोपाल में अकाउंट जनरल ऑफिस में वरिष्ठ लेखाधिकारी के पद पर चयन हो गया था। उन्होंने वर्ष 2017 में उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग की परीक्षा में प्रतिभाग किया था। बीते 10 अक्टूबर को यूपीपीएससी परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ तो उनको जिला पंचायत राज अधिकारी के पद पर चयनित होने की जानकारी मिली। इसकी सूचना उन्होंने परिवारीजनों को दी। निलेश का जिला पंचायत राज अधिकारी के पद पर चयन होने से परिवारीजनों व मित्रों में खुशी व्याप्त है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version