भोपाल की टीला पुलिस ने अडीबाजी के मामले में फरारशुदा बदमाश को छुरे सहित किया गिरफ्तार | New India Times

शाहनवाज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT :

भोपाल की टीला पुलिस ने अडीबाजी के मामले में फरारशुदा बदमाश को छुरे सहित किया गिरफ्तार | New India Times

पुलिस उप महानिरीक्षक भोपाल शहर इरशाद वली
(भा.पु.से.) के निर्देशों के पालन में पुलिस अधीक्षक (उत्तर क्षेत्र) शेलेन्द्र सिंह चौहान (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन 03 मनु व्यास एवं नगर पुलिस अधीक्षक
शाहजहानाबाद सम्भाग नागेन्द्र पटेरिया के मार्ग दर्शन में बढ़ते अपराधों की रोकथाम एवं अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में दिनांक 13/10/19 को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि हरिजन बस्ती के पास टीला का कुख्यात बदमाश मो. शफीक उर्फ बब्बा जो अडीबाजी के मामले मे फरार है
अपराध की नियत से हथियार लिये खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम हरिजन बस्ती के पास पहुंचे जहां टीला का कुख्यात बदमाश शफीक उर्फ बब्बा खडा था जो पुलिस को देख कर हाथ में लिये छुरे को लहराते हुए भागा जिसे पुलिस टीम की मदद से घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।
शफीक उर्फ बब्बा पिता मोहम्मद सैय्यद उम्र 28 साल निवासी म.न.84 आरबीआई कालोनी के सामने हरिजन बस्ती थाना टीलाजमालपुरा भोपाल की तलाशी ली
गयी तो तलाशी में एक लौहे की धारदार छुरी मिली जिसे जप्त कर मौके की कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध क्र.252/19 धारा 25 आर्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया। बदमाश थाना टीला के अडीबाजी के मामले में फरार था।

आपराधिक रिकार्ड

आरोपी टीला थाने का कुख्यात सक्रिय बदमाश है इसके विरूद्ध थाना टीला में मारपीट, अडीबाजी, अवैध हथियार के आधा दर्जन अपराध पंजीबद्ध है।

गिरफ्तारी में सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी टीला डी.पी.सिंह, उनि दिनेश सिंह चौहान, सउनि दयाशंकर पाण्डे, सउनि मान सिंह उईके, प्र.आर. अविनाश दुबे की सराहनीय भूमिका रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version