राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

आचार्य श्री विद्यासागर महाराज जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर स्वर्गीय अजय खत्री गौ सेवा केंद्र में सेवा कार्य रखा गया। इस गौ सेवा केंद्र का शुभारंभ कुछ दिन पहले एड. रणजीत सिंह चौहान एवं नगर पालिका अध्यक्ष मयंक चौरसिया द्वारा भूमि पूजन कर किया गया था। संगम घाट शमशान के पास लगी हुई इस भूमि में गुरूवार को गौ माता ने स्वयं आकर भोजन करके इस गौ सेवा केंद्र का शुभारंभ किया।
इस कार्यक्रम में बालमुकुंद पारासर रमेश चौरसिया, नीरज नामदेव, डब्बी मिश्रा, प्रमोद, नामदेव, सतेन्द्र बड़कुल, पंकज जैन, रामकुमार विश्वकर्मा, सोनू, साहू, सत्येंद्र चौहान, अविनाश खत्री, दीपक खत्री, अनिल रैकवार, अभिषेक बड़कुल, संतोष जाटव, दीपेश जैन, नरेंद्र रैकवार उपस्थित हुए।
