राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

शरदपूर्णिमा पर आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की 74 वीं जन्म जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गयी। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह आचार्य श्री विद्यासागर महाराज की पू जा अर्चना की एवं आदिनाथ भगवान की शांति धारा की गई दोपहर में सहजपुर तिराहा से नगर पालिका चौराहा, बस स्टैंड, कचहरी तिराहा, विवेकानंद तिराहा, चंदा प्रभु जिनालय से होते हुई नगर के सभी जैन मंदिरों में शोभायात्रा निकाली गई। महिला एवं पुरुष बच्चों सहित गाजे बाजे से जुलूस निकाला गया वही हॉस्पिटल में मरीजों को फल वितरण किये गए।

शहर जैन मंदिर में शोभायात्रा का समापन हुआ। इसके बाद शाम को आरती एवं घर घर दीप रखे गए बच्चों व जैन समाज द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। गौरव पांडे विद्यासागरजी युवा संघ अध्यक्ष ने बताया कि शरद पूर्णिमा का पावन दिन है इस दिन आचार्य विद्यासागर जी महाराज का जन्म कर्नाटक के सदलगा की पवित्र पावन भूमि पर हुआ था। वह वर्तमान युग के महावीर हैं, उनकी चर्या का गुणगान जैन व जैनेत्तर भी करते हैं। आचार्य श्री का मूकमाटी महाकाव्य एक अनूठी कृति है।

इस शोभायात्रा में अभय जैन सकल जैन समाज अध्यक्ष, प्रदीप सिंघाई, प्रमोद कोठारी ,सुनील जैन सिनेमा, गौरव पांडे, गौरव मोदी, सौरभ पांडे, अशोक पांडे, अनिमेष जैन, अमन जैन, राहुल मोदी, अनूप मोदी, संदीप जैन, प्रमोद जैन, अनिल जैन, विनीत जैन, विनोद सिंह पुर, मनोज पांडे, सुरेश पांडे, नीरज जैन, हनी जैन, रमेश सिघई, राहुल मोदी आदि के समाज के लोग उपस्थित रहे एवं महिलाएं एवं पाठशाला के बच्चे उपस्थित रहे बड़े धूमधाम से नगर में मनाया गया।
