प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत कराने के नाम पर हितग्राहियों से 500-500 रूपये वसूलने का सचिव पर लगा आरोप | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT :प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत कराने के नाम पर हितग्राहियों से 500-500 रूपये वसूलने का सचिव पर लगा आरोप | New India Timesदेवरी क्षेत्र के ग्राम पंचायत चरगुवा में सचिव-सरपंच की ढेरों अनियमितताएं देखने मिल रही हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत द्वारा जो एक साल और दो साल पहले शौचालय बनाये गये थे वह पूरी तरह जर्जर स्थिति में आ गये हैं। प्रधानमंत्री आवास के पात्र बने लोगों को मजदूरी नहीं मिली।प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत कराने के नाम पर हितग्राहियों से 500-500 रूपये वसूलने का सचिव पर लगा आरोप | New India Timesग्रामीणों ने बताया कि पंचायत के ग्राम करोदयाई में मुन्ना आदिवासी के यहां से लखन आदिवासी के यहां तक सड़क निमार्ण होना था सामग्री भी डाल दी गई थी मगर सडक नहीं बनी व सड़क निर्माण की सामग्री उठाकर ले गये। छोटी बाई आदिवासी के नाम की कुटी के पैसे निकाले गये जबकि कुटी बनी ही नहीं। रूपसि अदिवासी, बृजरानी आदिवासी के शौचालय दो बर्ष में ही जर्जर हो गया, एक शौचालय तो जमीन से ऊपर तक बचा ही नहीं पूरा जर्जर होकर गिर गया। पंचायत में जो जो नई सड़कें बनाई गई हैं उनमें नाली का निर्माण नहीं किया गया है जबकि स्वीकृत राशि नाली तक की निकाल ली गई।प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत कराने के नाम पर हितग्राहियों से 500-500 रूपये वसूलने का सचिव पर लगा आरोप | New India Timesऐसे ही खेरापति मंदिर से लेकर मनोज खरे के यहां तक जो सड़क दो बर्ष पहले बनी और बड़ी बड़ी दरारों में तब्दील होकर उखड़ गयी। सड़क की यदि खुदाई कराकर जांच की जाये तो आठ इंच में से दो या 3 इंच की सडक की मोटाई निकलेगी। पंचायत में ग्रामीणों ने सचिव पर आरोप लगाया कि 500-500 रूपये सभी हितग्राहियों से प्रधानमंत्री आबास स्वीकृत कराने के नाम पर बसूले गये हैं, एक साल हो गया आवास स्वीकृत नही हुआ।आरोप लगाने वाले हितग्राही:प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत कराने के नाम पर हितग्राहियों से 500-500 रूपये वसूलने का सचिव पर लगा आरोप | New India Timesनंदरानी, रूपसीग, जगमोहन, महेश, बेजन्ती, गनेश, केशलाल, गोपीबाई, रघुवीर, मोहन लाल, धरमाबाई, होम बती, प्रहलाद, गनपद, रामप्रसाद, धनसीग, हरीसीगं, झामसीग, दशरथ, बिहारी, धरमाबाई आदि।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version