सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का हुआ आयोजन | New India Times

हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ, सीतापुर (यूपी), NIT:सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का हुआ आयोजन | New India Times

सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का आयोजन खेमकरण इंटर कॉलेज लहरपुर में परिवहन विभाग सीतापुर के द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उप जिलाधिकारी लहरपुर ने अपने उद्बोधन में बताया सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करना कितना अनिवार्य है यह आप उस व्यक्ति से पूछ सकते हैं जिसने सड़क दुर्घटना में अपने जवान बेटे या भाई को खो दिया हो या फिर उस नवविवाहिता से पूछ सकते हैं जिसने दुर्घटना में अपने पति को शादी के कुछ दिन बाद ही खो दिया हो और उसके मांग का सिंदूर हमेशा के लिए खो गया हो।

सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का हुआ आयोजन | New India Times

कार्यक्रम में सदस्य जिला पंचायत व विधायक प्रतिनिधि उमाशंकर वर्मा ने बताया कि आप अपने बच्चों को बिना लाइसेंस बिना हेलमेट के गाड़ी न चलाने दे कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी लहरपुर में बताया हमें हर विद्यालय के माध्यम से छात्रों को और उनके अभिभावकों को ग्राम स्तर से लेकर ब्लॉक स्तर तक जागरूक करना होगा कार्यक्रम में एसडीओ लहरपुर वा कोतवाली प्रभारी गिरीश चंद्र अग्निहोत्री यात्री कर अधिकारी सीतापुर शह पर किदवई एवं एआरटीओ परिवर्तन डॉ उदित नारायण पांडे ने अपनी कविताओं गीतों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।

सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का हुआ आयोजन | New India Times

कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद हसीन अंसारी ने किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से विजेंद्र शुक्ला वीरेंद्र पुरी अनवर अली नीरज कुमार राजेश कुमार सिंह अरविंद कुमार गया प्रसाद जमाल सीता मैडम मोहम्मद आमीन भूपेंद्र द्विवेदी हरीश चौरसिया शिव सहाय यादव इंदु पांडे सत्येंद्र मिश्र सुनील कुमार श्रवण अवस्थी केशव तिवारी प्रमोद अवस्थी शकील अहमद समेत गणमान्य नागरिक एवं शहर के कई विद्यालयों के छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण आकाशवाणी वा दूरदर्शन की कलाकार छाया पांडे द्वारा किया गया पुलिस के डर से हेलमेट लगाना का मंचन बहुत ही शानदार ढंग से किया गया जिसे सभी लोगों के द्वारा सराहा गया प्रयास संस्था के डायरेक्टर आनंद अग्निहोत्री छाया पांडे शिव प्रकाश वर्मा रमाशंकर श्रीवास्तव राहुल वर्मा को मुख्य अतिथि व माननीय के द्वारा शाल पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया नगर के मुख्य द्वार पर एक नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया जिसमें भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version