स्वाट टीम व थाना चील्ह पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में लाखों रुपए की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार | New India Times

हनीफ खान, ब्यूरो चीफ, मिर्जापुर (मप्र), NIT:

स्वाट टीम व थाना चील्ह पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में लाखों रुपए की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार | New India Times

पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर के द्वारा मादक पदार्थ एवं तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल दिशा निर्देशन में अपराध एवं अपराधियो की रोकथाम हेतु दिनाक- 11.10.2019 को शाम 4 बजे स्वाट टीम मिर्जापुर को मुखबिर से सूचना मिली कि हेरोइन तस्कर रविन्द्र यादव उर्फ बेचू पुत्र कल्लू प्रसाद व उसका साथी सौरभ उर्फ गोलू सिंह पुत्र नन्हकू सिंह चील्ह बाजार में घर पर व बाजार में घूम -घूम कर हेरोइन बेच रहे हैं। इस सूचना पर स्वाट टीम द्वारा थाना चील्ह को सूचना देते हुये मय हमराह पुलिस बल के साथ दबिश दी गयी तो तीन लोग चील्ह कस्बे में हीरोइन बेचते हुये रंगे हाथ पाए गये जहां एकाएक दबिश देकर दो लोंगो को पकड़ लिया गया तथा एक व्यक्ति गली में कूद कर भागने में सफल रहा। पकड़े गये दोनों व्यक्तियों के कब्जे से 110 ग्राम हेरोइन (कीमती करीब 11 लाख) व बिक्री का 3225 रुपया तथा पाकेट साइज तौलने का इलेक्ट्रॉनिक तुला व पन्नी तथा अन्य सामग्री बरामद हुई। भागे हुये अभियुक्त के सबन्ध में गिरफ्तारी हेतु आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। इस सम्बंध में स्थानीय थाने में मु0अ0स0-116/19, 117/19 धारा 8/21 एन0डी0पी0एस0 एक्ट का अभियोग सभी हेरोइन तस्कर के विरुद्ध पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक मिर्ज़ापुर द्वारा साफ एवं सख्त लहजे में चेतावनी दी गयी है कि जनपद में किसी भी दशा में मादक पदार्थों की विक्री या व्यापार नहीं होना चाहिये।

नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्त
1-रविन्द्र यादव उर्फ बेचू पुत्र कल्लू प्रसाद निवासी मलाधरपुर थाना चील्ह,मिर्ज़ापुर।
2-सौरभ उर्फ गोलू सिंह पुत्र नन्हकू सिंह निवासी चील्ह थाना चील्ह,मिर्ज़ापुर।

नाम व पता फरार अभियुक्त
1-नन्हकू सिंह पुत्र विजय बहादुर सिंह निवासी चील्ह थाना चील्ह,मिर्ज़ापुर।

बरामदगी का विवरण
1-कुल 110 ग्राम हेरोइन (कीमती करीब 11 लाख)
2-ब्रिकी के कुल 3225 रुपये
3-इलेक्ट्रॉनिक पाकेट साइज तुला व पैकिंग के सामग्री

गिऱफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम
1-उ0नि0 रामस्वरुप वर्मा प्रभारी स्वाट टीम मीरजापुर।
2-उ0नि0 धनंजय पाण्डेय प्रभारी स्वाट टीम द्वितीय मीरजापुर।
3-उ0नि0 संजीव सिंह, स्वाट टीम मिर्ज़ापुर।
4-उ0नि0 शिवजी सिंह थाना चील्ह, मिर्ज़ापुर।
5-का0 बृजेश सिंह, स्वाट टीम मिर्ज़ापुर।
6-का0 वीरेंद्र सरोज, स्वाट टीम मिर्ज़ापुर।
7-का0 राज सिंह राणा,स्वाट टीम मिर्ज़ापुर।
8-का0 राजेश यादव, स्वाट टीम मिर्ज़ापुर।
9-का0 संदीप राय, स्वाट टीम मिर्ज़ापुर।
10-का0 धर्मवीर यादव, स्वाट टीम मिर्ज़ापुर।
11-का0 मनीष चौबे, स्वाट टीम मिर्ज़ापुर।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version