रहीम शेरानी, बांसवाड़ा (राजस्थान), NIT:
राजस्थान के सागवाड़ा बांसवाडा-डूंगरपुर सांसद कनकमल कटारा ने हाल ही में प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सागवाड़ा के हुमड़पुरम में जैन समाज के कार्यक्रम में आने को मात्र चुनावी फंडा बताया है।
सांसद कटारा सागवाडा ने पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते कहा कि वागड क्षेत्र में एनिकटो का निर्माण वसुंधरा सरकार में हुआ है और आगे भी विकास कार्य जारी रहेंगे।
कटारा ने कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत के दौरे से पूर्व क्षतिग्रस्त सड़को पर मिट्टी डाल दी गई जबकि सागवाड़ा से बांसवाडा तक सड़को की हालत दयनीय है।
मुख्यमंत्री ने 25 करोड़ की घोषणा तो कर दी मगर वो कार्य को केसे करवाएंगे इसकी जानकारी नही दी।
कटारा ने कहा कि केंद्रीय जनशक्ति मंत्री गजेंन्द्र सिंह शेखावत द्वारा इस क्षेत्र मे हर घर में नल व पानी की योजना का क्रियान्वयन जल्दी कर दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि डूंगरपुर से बांसवाडा तक नेशनल हाइवे का कार्य भी जल्दी शुरु कराने की पहल जारी है और कार्य जल्द ही शुरु हो जाएगा।
