फराज अंसारी, बहराइच ( यूपी ), NIT;
बहराइच जिला के थाना रिसिया अन्तर्गत बलभद्दरपुर इलाहाबाद बैंक शाखा में खुले आम भ्रष्टाचार का खेल जारी है। बैंक प्रबंधक व बैंक सहायक की मिली भगत से किसान क्रेडिट कार्ड व ऋण देने के नाम पर ग्राहकों से जमकर पैसा ऐंठने का आरोप लगाया जा रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक इमाम नगर गांव के निवासी शहजाद पुत्र धोड़े खाँ ,जमील कुरैशी पुत्र रहमान कुरैशी, मुहिद खाँ पुत्र जुमेदार खाँ ने डीएम बहराइच व मुख्यमंत्री, प्रधान मंत्री व सहायक बैंक महाप्रबंधक को शपथ पत्र दे कर प्रबंधक पर घूस लेने का आरोप लगाया है और बैंक प्रबंधक के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है।
शिकायतकर्ता का कहना है की बैंक में ऋण देने में पैसा लेकर दोहरे मापदण्ड अपनाए जा रहे हैं। शिकायतकर्ता शहजाद का कहना ही कि वह पूर्व कई वर्षों से गांव में दुकान कर रहा है। अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंर्तगत ऋण के लिए आवेदन किया।बैंक मैनेजर व बैंक सहायक उसे कई महीने बैंक दौड़ाते रहे है, उसके बाद घूस के नाम पर 14 हजार रुपये ले लिया। रुपये लेने के बाद भी लगभग 6 महीनों तक बैंक के चक्कर लगवाते रहे। प्राथी ने जब इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों व मीडियाकर्मियों से की तो बैंक मैनेजर मनीष और बैंक सहायक वसी खान आग बबूला होते हुए कहा “जाओ चले जाओ यहां से तुम मेरा कुछ नही बिगाड़ पाओगे, इतना कहने के बाद इन लोगों ने जिसके मकान पर बैंक किराए पर है शहजाद अली पुत्र आरिफ अली से भी धमकियां दिलाई व शिकायत जल्द ही वापस लेने को कहा गया। धमकियां मिलने से शिकायतकर्ता के जानमाल का खतरा बन गया है। शिकायतकर्ता ने जिला अधिकारी व बैंक महा प्रबंधक से कड़ी कार्यवाही करते हुए अपनी सुरक्षा की मांग की है।
