लायंस क्लब बुरहानपुर ने किया रक्त दान शिविर का आयोजन | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

लायंस क्लब बुरहानपुर ने किया रक्त दान शिविर का आयोजन | New India Times

लायंस क्लब बुरहानपुर के अध्यक्ष डॉ एस एम तारिक़ ने बताया कि लायंस क्लब बुरहानपुर की साप्ताहिक सेवा गतिविधियों के अंतर्गत 7.10.19, सोमवार ,सुबह 11.30 बजे रक्तदान शिविर का आयोजन श्री चंदू भाई पटेल स्मृति ब्लड बैंक में किया गया, जिसमें लायंस अध्यक्ष बुरहानपुर के अध्यक्ष ला. डॉ एस एम तारिक़ ने 56 वी बार रक्तदान किया ।डॉ तारिक़ ने बताया कि आज उन्हें खुशी है कि उन्होंने सब से पहले 1984 में 18 वर्ष की आयु में पहली बार डॉ रमेश दलाल के हाथों रक्तदान किया था और 56 वें रक्तदान शिविर में भी वह मौजूद हैं ।आज के रक्तदान शिविर में 20 यूनिट रक्त दिया गया।
कायर्क्रम मेंं प्रथम वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ला. डॉ आई एल मूंदड़ा, सचिव आदित्यवीर सिंह, कोषाध्यक्ष के डी पटेल, सह सचिव एडवोकेट आसिफ उद्दीन जे शेख, श्रीमती मीना चौहान, डॉ एच एस दाऊद डॉ रमेश दलाल उपस्थित थे। सचिव ठा आदित्यवीर सिंह ने रक्तदान शिविर में शरीक सभी सहयोगियों का आभार माना।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version