गुलज़ार अहमद, ब्यूरो चीफ, मैनपुरी (यूपी), NIT:

भोगांव थाना क्षेत्र के गांव गोविंदेपुर निवासी प्रकाशी देवी पत्नी अहिवरन सिंह एसपी मैनपुरी को भेजे शिकायती पत्र में भोगांव पुलिस पर लूटपाट करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि रात को घर में अकेली सो रही थी कि तभी रात लगभग 11 :30 बजे 15 से 20 पुलिस कर्मी दरवाजा तोड़कर उसके घर में घुस आए जिसमें कुछ पुलिस कर्मी शराब के नशे में थे जो रोकने पर भद्दी भद्दी गालियां देते हुए घर में रखा सामान तोड़ने लगे।

पुलिस कर्मियों ने बक्सों के ताले तोड़ दिए और उसमें रखी 75 सौ रुपए की नगदी व दूसरे बक्से में रखी 55 सौ रुपए की नगदी, सोने का पेंडल, दो जोड़ी तोड़ियाँ व एक सोने की अंगूठी ले गए। इसी तरह सुदामा देवी पत्नी जयवीर सिंह जो कि उत्तर-प्रदेश पुलिस में एसआई के पद पर कानपुर देहात में तैनात हैं जो घर पर नहीं रहते, उनके घर का ताला तोड़कर घर के सामान की तोड़फोड़ कर दी और बक्से में रखा सामान जिसमें 10 हजार की नगदी, सोने की चैन व अंगूठी लूट लिया इसके बाद अवधेश पुत्र समोखी लाल के घर में घुस गए जो कि इस समय उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में हैड कांस्टेबल के पद पर फतेहपुर में तैनात हैं, खाली घर में तोड़फोड़ की इसके बाद मुन्नी देवी पत्नी विदेश सिंह के घर में दरवाजा तोड़कर घर में रखे सामान की तोड़फोड़ कीऔर बक्से में रखे 72-73 सौ रुपए, कान की झुमकी व तोड़ियाँ लूट ले गए.इसके बाद शकुंतला देवी पत्नी नरसी के घर में दरवाजा तोड़कर घुस आए. और घर में रखे सामान की तोड़फोड़ करते हुए बक्से के ताला तोड़कर उसमें रखे 8-9 हजार रुपए व पायल लूट ली.पीड़ित महिला ने न्याय की गुहार लगाई है।
