ग्राम पंचायत की पेशी लेने आए उच्च अधिकारी को भी सीईओ ने नहीं दिया महत्त्व | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:ग्राम पंचायत की पेशी लेने आए उच्च अधिकारी को भी सीईओ ने नहीं दिया महत्त्व | New India Times

देवरी जनपद पंचायत में ग्राम पंचायतों द्वारा बिना मूल्यांकन के राशि आहरित करने के मामले में आये श्री राजेश पटेरिया डिप्टी कमिश्नर जिला पंचायत को भी महत्व नहीं दिया गया। सूत्रों के अनुसार देवरी सीईओ के केबिन में आये डिप्टी कमिश्नर जिला पंचायत को बाजू की कुर्सी पर एक सामान्य व्यक्ति की तरह बिठाया गया जिसके बाद देखने वाले लोगों द्वारा कहा गया कि इतने वरिष्ठ एवं उच्च पद पर होने के बाद भी अधिकारी को महत्त्व नहीं दिया जा रहा है। सूत्रों से जानकारी मिली है कि ग्राम पंचायतों में लगातार भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है, इसका एक कारण जनपद पंचायत द्वारा सहयोग करना बताया जा रहा है। लगातार कई शिकायतों के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हो रही है और जनपद सीईओ ऐसी चुप्पी साध के रह गई है जैसे किसी दूसरी जनपद की सीईओ हों और इनको कोई लेना देना नहीं हो। मेडम को न तो किसी भी उच्च अधिकारी का डर है और न उनको प्रोटोकाल का पालन करना उचित लगता है। वो तो स्वयं को सब कुछ मानती हैं। मेडम की लापरवाही से ग्रामीण जनों की समस्याऐ बढती जा रही हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version