मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे पर्यटन पर्व में सभी स्कूल के विद्यार्थियों को कलेक्टर राजेश कुमार कौल की मौजूदगी में बुरहानपुर के ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों पर ले जाकर घुमाया गया और उन्हें ऐतिहासिक धरोहरों की जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया गया। इस क्रम में शाही क़िला, अकबरी सराऐ, हम्माम, अंडा बाज़ार, शाही जामा मस्जिद के नाम उल्लेखनीय हैं। इसका समापन होटल अंबर पर हुआ। इस अवसर पर कलेक्टर के हमराह ज़िला जनसंपर्क अधिकारी मेडम उईके, लायंस क्लब अध्यक्ष डाॅ. एस एम तारिक़, शाही जामा मस्जिद के मुतावल्ली सैयद तलत तमजीद उर्फ बाबा मियां, मेघनाथ पटले, क़मरूद्दीन फ़लक, जलाल अहमद अंसारी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के अलावा अन्य साथीगण मौजूद थे।
