रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:
झाबुआ जिला के मेघनगर में गरबों का एक विशेष रंग और माहौल देखने को मिलता है। समीपस्थ गुजरात राज्य होने की वजह से यहां पर मध्य प्रदेश के प्रादेशिक स्तर की नवरात्रि महोत्सव का आयोजन वनेश्वर मारुति नंदन फुट तलाब मंदिर पर उमंग उत्साह के साथ धूमधाम से आयोजित हो रहा है जिसमें कई फिल्मी सितारे, आर्केस्ट्रा ग्रुप, गरबा नृत्य दल द्वारा एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दे रहे हैं।
नवरात्रि गरबा उत्सव नगर के दशहरा मैदान, शंकर मंदिर पर भी बड़े पंडाल मे मां की भक्ति में 9 दिनों की नवरात्रि गरबो का महा आयोजन हो रहा है।
मध्य प्रदेश की प्रसिद्ध धार्मिक नगरी फुट तालाब में वनेश्वर मारुति नंदन हनुमान मंदिर समिति के सदस्य सुरेश चंद्र पूरणमल जैन पप्पू भैया परिवार द्वरा प्रतिदिन मां की आरती की जा रही है। फुट तलाव मंदिर प्रांगण में मां के दरबार में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी गुजरात के अहमदाबाद, बड़ौदा व महाराष्ट्र मुंबई से आर्केस्ट्रा ग्रुप एक से बढ़कर एक डांडिया रास की आकर्षक प्रस्तुति गरबा कलाकार दे रहे हैं।
शेरानी पूरे में स्थित अति प्राचीन शंकर मंदिर पर भी उत्सव समिति द्वारा गरबा महोत्सव का आयोजन अपनी अलग ही पहचान बनाए हुए हैं।नगर की धड़कन कहे जाने वाले दशहरा मैदान पर भी वंदे मातरम ग्रुप द्वारा गरबों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
