जनता दल (यूनाइटेड) के सांगठनिक चुनाव के अंतिम चरण में नई दिल्ली में नीतीश कुमार ने दाखिल किया नामांकन | New India Times

अतीश दीपंकर, पटना/नई दिल्ली, NIT:

जनता दल (यूनाइटेड) के सांगठनिक चुनाव के अंतिम चरण में नई दिल्ली में नीतीश कुमार ने दाखिल किया नामांकन | New India Times

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए श्री नीतीश कुमार की ओर से उनके प्रतिनिधि ने दिल्ली में नामांकन दाखिल कर दिया है।

जनता दल (यूनाइटेड) के सांगठनिक चुनाव के अंतिम चरण में आज नई दिल्ली के 7, जंतर मंतर स्थित जदयू के केन्द्रीय कार्यालय में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार का नामांकन दाखिल किया गया। श्री नीतीश कुमार की ओर से उनके प्रतिनिधि विधानपार्षद श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी ने जदयू के राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनिल हेगड़े के समक्ष कुल चार सेटों में नामांकन दाखिल किया।

इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव श्री अफाक अहमद खान, दिल्ली प्रदेश जदयू के अध्यक्ष श्री दयानंद सिंह, युवा जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजय कुमार, बिहार के राज्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री मृत्युंजय कुमार सिंह, जदयू नेता श्री नजमुल होदा एवं श्री मिथिलेश कुमार समेत दर्जनों नेता व पदाधिकारी मौजूद रहें।

ज्ञातव्य है कि आज राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन का आखिरी दिन था। शनिवार 5 अक्टूबर 2019 का दिन स्क्रूटनी के लिए निर्धारित है। जबकि रविवार 6 अक्टूबर 2019 का दिन नाम वापसी के लिए तय है। राष्ट्रीय अध्यक्ष की विधिवत घोषणा राष्ट्रीय परिषद की बैठक में होगी।

ज्ञात हो कि राष्ट्रीय परिषद की बैठक 19 एवं 20 अक्टूबर 2019 को राजगीर में होनी थी जिसे बिहार में हो रहे विधानसभा उप-चुनाव के मद्देनजर स्थगित कर दिया गया है। अब राष्ट्रीय परिषद की बैठक 30 अक्टूबर 2019 को दिल्ली में होने की संभावना है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version