फरसहिया के गौशाला में बीमार पड़ी गाय की आंख नोच ले गये कौवे, गौशाला के करीब घासों में मिलीं मृत गायें व गौवंश के कंकाल | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर-खीरी (यूपी), NIT:

फरसहिया के गौशाला में बीमार पड़ी गाय की आंख नोच ले गये कौवे, गौशाला के करीब घासों में मिलीं मृत गायें व गौवंश के कंकाल | New India Times

लखीमपुर-खीरी जिला के पलिया तहसील क्षेत्र के ग्राम फरसहिया स्थित गौश से कुछ दूर पर मृत पड़ी गाय व कुछ कंकाल के अवशेष पड़े होने की सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा हिंदू युवा वाहिनी तक पहुंची तो हिंदू युवा वाहिनी की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों व हिंदू युवा वाहिनी के टीम के पहुंचने के बाद लोगों द्वारा मीडिया कर्मियों को इसकी जानकारी दी।

नित नई योजनाएं गोवंशी पशुओं के हितों में राज्य सरकार द्वारा निकाले जाने के बाद भी धरातल पर स्थिति क्या है यह हम आपको बताते हैं। कुछ ही माह पूर्व शुरू हुई फरसहिया स्थित गौशाला में 335 गोवंश पशुओं की एंट्री दर्ज है परंतु चारे की व्यवस्था वहां पर ना के बराबर देखने को मिली साथ ही गोवंश पशुओं की दशा भी खराब मिली। दर्जनों गौवंशी सही इलाज ना होने के कारण तड़पने को मजबूर हैं। वही हद तो तब हो गई जब तड़पती बीमार गाय की आंख कौवे नोंच ले गए और निशक्त व बीमार गाय तड़पती रही, उसकी आंखों से खून की धार फूट रही थी। वहीं स्थानीय लोगों की शिकायत पर पहुंची हिंदू युवा वाहिनी की टीम को भी गौशाला से ही कुछ दूर मृत गाय का शव व कुछ हड्डियों के अवशेष मिले जिसके बाद गौशाला के कर्ता-धर्ता ग्राम प्रधान से जब इसके बारे में जानकारी मांगी गई तो उनका कहना था कि यह मृत गाय किसी ने लाकर यहां पर फेंक दी है। इससे पहले यहीं हड्डियों के अवशेष मिलने से ऐसा प्रतीत होता है कि बीमारी या अन्य वजहों से मरे गोवंशी पशुओं को चुपचाप गौशाला से थोड़ी दूर ही फेंक दिया जाता रहा है।

वही इस बारे में खंड विकास अधिकारी विजय मिश्र से इस बाबत जानकारी लेनी चाही तो कई बार कॉल करने के बाद भी उनका फोन नहीं उठा। मौके पर गायों की दुर्दशा देखकर मन विचलित सा हो जाता है। गौशालाओं का हाल बेहाल है लेकिन अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं जिससे सरकार की मंशा पर पानी फिर रहा है। माता कही जाने वाली गाय पर अधिकारियों का रवैया काफी सुस्त है।

इस दौरान हिंदू युवा वाहिनी के नगर अध्यक्ष राजकुमार राठौर, आनंद शाह व तमाम कार्यकर्ता व स्थानीय ग्रामीण मौके पर उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version