रहीम शेरानी/फिरोज़ लिमखेड़ा, झाबुआ (मप्र), NIT:

मध्यप्रदेश के झाबुआ विधानसभा के लिए होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया के समर्थन में कांग्रेस ने अपनी स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है
लेकिन इस सूची में एक भी मुस्लिम नेता को शामिल नहीं किया गया हैं।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यपाल अज़ीज़ कुरेशी ने इस पर कांग्रेस के नेताओं पर ही हमला बोलते हुए कहा कि झाबुआ विधानसभा उपचुनाव में प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों की सूची में एक भी मुस्लिम नेता को शामिल नहीं किया गया है, उन्होंने कहा कि मुसलमान कांग्रेस के गुलाम नही हैं और न ही दिहाड़ी मजदूर, बहुत हो गया अब हम और अपमान बर्दाश्त नही करेंगे। कांग्रेस ने एक भी मुस्लिम नेता को सूची में शामिल नहीं करते हुए मुसलमानो की उपेक्षा की है, आने वाले समय में यह कांग्रेस के लिए बहुत ही नुकसान वाला फैसला होगा।
