पॉलीथिन हटाओ पर्यावरण बचाओ के मद्देनजर निकाली गई जागरूकता रैली | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, लखनऊ (यूपी), NIT:

पॉलीथिन हटाओ पर्यावरण बचाओ के मद्देनजर निकाली गई जागरूकता रैली | New India Times

“पॉलीथिन हटाओ, पर्यावरण बचाओ, महासमिति ने ठाना है, प्लास्टिक को हटाना है, गोमतीनगर ने ठाना है, जूट बैग अपनाना है” के नारों के साथ गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति, नगर निगम, जोन 4 व जय सुभाष पब्लिक स्कूल, विशाल खण्ड 4 के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “जागरुकता रैली” में सैकड़ों बच्चों व नागरिकों ने अपनी सहभागिता की।

पॉलीथीन का बहिष्कार करने के प्रति जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से गोमती नगर में विशाल खण्ड 4 से “जागरुकता रैली” निकाली गयी। रैली को उ.प्र. होम्योपैथी बोर्ड के अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) बी.एन. सिंह ने जय सुभाष पब्लिक स्कूल विशाल खण्ड से झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली विशाल खण्ड से कैप्टन मनोज पाडेय चौराहा, पत्रकारपुरम, मेयो अस्पताल होते हुए विद्यालय पर समाप्त हुई। रैली में पत्रकारपुरम चौराहे पर पॉलीथिन के दुष्परिणाम पर एक नुक्कड़ नाटक भी हुआ। रैली में सभी नागरिकों को प्लास्टिक का बहिष्कार करने तथा दूसरों को भी प्लास्टिक का प्रयोग न करने के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई।

रैली में जोनल अधिकारी सुजीत श्रीवास्तव, प्रवीन वर्मा, अन्य अधिकारी-कर्मचारी, महासमिति के सचिव रूप कुमार शर्मा, आर.एस. मिश्र, शिव सेवक उपाध्याय, आर.डी. मौर्य, आलोक मिश्र, विनोद तिवारी, अमित शर्मा, नफीस अहमद, अशोक कुमार गुप्ता, आर.के. पाल, गगन शर्मा, रवि सिंह तोमर सहित उप खण्ड समितियों के पदाधिकारी रैली में शामिल रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version