पंचायतों में चल रहा है भ्रष्ट्राचार व फर्जी बिलों का खेल, देवरी जनपद पंचायत सीईओ बनी हुई हैं मौन | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

पंचायतों में चल रहा है भ्रष्ट्राचार व फर्जी बिलों का खेल, देवरी जनपद पंचायत सीईओ बनी हुई हैं मौन | New India Times

मध्यप्रदेश सरकार ग्रामीणों के लिये कई प्रकार की योजना चलाकर ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिये प्रयास कर रही है जिससे कि ग्रामीण क्षेत्रों का समुचित विकास हो सके। इसके लिये सरकार द्वारा “आपकी सरकार आपके द्वारा” जैसी योजना चलाकर ग्रामीणों की समस्या का निराकरण करेगी तथा इसमें प्रमुख सचिव से लेकर एसडीएम, सीईओ, सचिव तक को मुख्यमंत्री जी ने सख्त निर्देश दिये ह्रैं कि शीघ्र समस्या का निराकरण होना चाहिये नहीं तो सीधा सम्बंधित अधिकारी दोषी माना जायेगा और उसके ऊपर कडी कार्यवाही होगी। लेकिन देवरी जनपद की पंचायतों में तो खुले आम फर्जी बिलों का खेल चल रहा है। पंचायतों में सचिव-सरपंच फर्जी विल लगाकर राशि निकाली जा रही है और सीईओ को सब जानकारी होने के बाद भी मौन बनी हुई हैं। पत्रकारों ने कई बार पंचायतों की फर्जी बिल की खबर लगाकर सीईओ को अवगत कराया फिर भी सीईओ अमियमिता को लगातार नजर अंदाज करती आ रही हैं। सीईओ जनपद ऑफिस में भी कम ही नजर आती हैं। मेडम स्वंय मनमर्जी से ऑफिस आती जाती हैं, ऑफिस आने जाने का कोई निशचित समय नहीं है। सीईओ मेडम को पंचायतों की लापरवाही व अनियमिता से कोई लेना देना नहीं है। मेडम को न शासन की योजना से कोई मतलब है न ही उच्च अधिकारी व मुख्यमंत्री, मंत्री का कोई डर। मेडम बोलती हैं कि मैं तो अभी नई हूं, अभी काम सीख रही हूं, मैं किसी पंचायत पर कार्यवाही न ही निरीक्षण करूंगी। चाहे अखवार में खबर छपे मैं किसी अधिकारी नेता या पत्रकार से नहीं डरती, मैं अपनी मर्जी से चलती हूं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version