युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव को पुलिस ने शाहजहांपुर जाने से रोका | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर-खीरी (यूपी), NIT:

युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव को पुलिस ने शाहजहांपुर जाने से रोका | New India Times

शाहजहांपुर चिन्मयानंद प्रकरण में छात्रा के समर्थन में जाते समय रजनीश सिंह प्रदेश सचिव उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के नेतृत्व में कांग्रेसियों को मैलानी पुलिस ने रास्ते में ही रोक लिया। आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जी के निर्देश पर शाहजहाँपुर की बेटी को न्याय दिलाने के लिये आज से शुरू हो रही न्याय पदयात्रा शाहजहाँपुर से लखनऊ तक कई स्थानो से होकर दिनांक 9 अक्टूबर को लखनऊ पहुचनी थी, आज जैसे ही हिटलर शाही सरकार के खिलाफ पदयात्रा शुरू की जिससे घबराई सरकार ने प्रशासन को निर्देशित कर कांग्रेस के पदाधिकारियों को नजरबंद करने के क्रम में उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव रजनीश सिंह व अनूप चंद्रा को मैलानी पुलिस द्वारा शाहजहांपुर जाने से रोक दिया।

रजनीश सिंह ने बताया कि भाजपा सरकार के इस तरह के तानाशाही की हम सब कडी निन्दा करते हैं और आगे भी सरकार की दमनकारी नीतियों का पुरजोर विरोध कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर करते रहेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version