साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

भारत सेवा न्यास के तत्वाधान में रविवार को भारत सेवा न्यास कार्यालय मथुरा पर गरीब निर्धन असहाय बच्चों को स्कूली ड्रेस वितरित की गई।
भारत सेवा न्यास के संस्थापक अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह पांडव ने कहा कि भारत सेवा न्यास के प्रकल्प भारत भविष्य के माध्यम से गरीब, निर्धन, असहाय बच्चों के लिए समय-समय पर पठन-पाठन सामग्री, ड्रेस वितरण आदि का आयोजन समय-समय पर करता रहता है। भारत का विकास बच्चों के भविष्य पर आधारित है, हमें भारत के भविष्य बच्चों के लिए कार्य करने की आवश्यकता है।
मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए भारत सेवा न्यास के संरक्षक श्री मोहन श्याम प्रधान जी ने कहा कि इस संस्था के द्वारा बच्चों के भविष्य के लिए जो कार्य किए जा रहे हैं उन कार्यों के लिए कभी भी किसी प्रकार की मदद के लिए मैं हमेशा तैयार रहूंगा और मदद करता रहूंगा। विशिष्ट अतिथि के तौर पर बोलते हुए विजय उपाध्याय ने कहा कि न्यास बहुत अच्छा कार्य कर रहा है, भारत का भविष्य तब उज्जवल हो सकता है जब भारत के गरीब, निर्धन, असहाय बच्चों के लिए शिक्षा संबंधी व्यवस्थाएं अच्छी हो। उपाध्यक्ष रुस्तम लोधी एवं महामंत्री अनुराग पांडे ने कहा कि भारत सेवा न्यास आगामी समय में स्कूलों में जाकर कार्यशाला के माध्यम से बच्चों के बौद्धिक और व्यक्तित्व के विकास के लिए छोटे-छोटे इवेंट्स करेगा। न्यास के संगठन महामंत्री विनीत गौतम एवं संगठन मंत्री दीपक अवस्थी ने कहा कि मलिन बस्तियों में जाकर भारत सेवा न्यास स्वास्थ्य कैम्प के माध्यम से लोगों की स्वास्थ्य संबंधी सेवा बेहतर रूप से मिले इसके लिये कार्य करेगा।
इस मौके पर अतिथि के रूप में डॉ जय कुमार सिंह एडवोकेट, डॉ अनीता सिंह, सतीश चंद शर्मा, अशोक चतुर्वेदी बैंकर ने संबोधित किया। उपाध्यक्ष रुस्तम सिंह पटेल, महामंत्री संजीव चौधरी व विनीत गौतम ने सभी को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री अनुराग पांडे ने किया।
इस अवसर संगीता पांडव, डॉ अनीता सिंह, महाराज सिंह, दीपक अवस्थी, संजीव सिंह चौधरी, विनीत चौधरी, राजेश सारस्वत, प्रमोद सिंह, आकाश राघव, राजदीप गौतम, प्रांजल पांडे, नेम कृष्ण, लीलाधर कृष्ण पांडव, वंदना सक्सेना, तनु चौहान, रेखा शर्मा, ज्योति, पूजा सोनम, राजकुमार, युवराज सिंह, पुनीत सिंह, कर्मवीर चौधरी रितु भान सिंह, कैलाश पहाड़िया आदि उपस्थित रहे।
