बिजली विभाग की लापरवाही के कारण गई महिला की जान | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर-खीरी (यूपी), NIT:बिजली विभाग की लापरवाही के कारण गई महिला की जान | New India Times

मोहम्मदी खीरी की पुलिस चौकी रेहरिया के अंतर्गत हिम्मतपुर निवासी लज्जा देवी आयु 45 पत्नी चंद्रसेन गन्ने के खेत में घास काटने गई थी परंतु वहां पहले से टूटा पड़ा बिजली का तार पडा था जिस पर अचानक मृतक महिला का पैर पड़ गया जिस कारण महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई। आनन फानन में महिला को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदी भिजवाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

बिजली विभाग की लापरवाही के कारण गई महिला की जान | New India Times

प्राप्त जानकारी के अनुसार हिम्मतपुर के कुछ लोगों ने दबी जुबान से बताया कि पूर्व में विद्युत विभाग को इस संबंध में सूचित किया जा चुका था परंतु बिजली विभाग के न आने के कारण घटना घटी है, अगर विभाग मौके पर सचेत होता तो महिला की जान बच सकती थी। मृतक महिला का पति चंद्रसेन विकलांग है और भूमिहीन भी है जिस कारण उसकी पत्नी ही सारा कार्य करती थी। चंद्र सेन के तीन पुत्रियों व एक पुत्र था, पुत्र की कुछ दिन पूर्व मृत्यु हो चुकी थी अब कमाई करने वाला कोई नहीं बचा है।

बिजली विभाग की लापरवाही के कारण गई महिला की जान | New India Times

चौकीद इंचार्ज मनीष पाठक ने मौके पर पहुंचकर पीड़िता की पुत्री को ₹5000 की आर्थिक सहायता प्रदान की। सहायता देने के बाद क्षेत्र में यह चर्चा का विषय बन गया है। इस मौके पर चौकी इंचार्ज मनीष पाठक, हमराही सिपाही सुधीर कुमार, महेश चंद्र वर्मा, हिम्मतपुर ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह कुशवाहा, और ग्रामीण लोग मौजूद रहे। इस मामले में जब एसडीओ मोहम्मदी से संवाददाता ने दूरभाष पर सपर्क किया तो उनका फोन रिसीव नहीं हो सका।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version