बगैर टी.आई. वाला थाना मेघनगर क्या दे पाएगा नवरात्रि में महिलाओं को पर्याप्त सुरक्षा? मेघनगर में ट्रैफिक व्यवस्था भी चरमराई | New India Times

रहीम शेरानी मोहम्मद लिमखेड़ा, झाबुआ (मप्र), NIT:

बगैर टी.आई. वाला थाना मेघनगर क्या दे पाएगा नवरात्रि में महिलाओं को पर्याप्त सुरक्षा? मेघनगर में ट्रैफिक व्यवस्था भी चरमराई | New India Times

झाबुआ जिले के मेघनगर थाने पर टी.आई. काफी लंबे समय से नहीं होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
आपने एक कहावत तो जरूर सुनी होगी कि बिन पानी सब सून ऐसा ही मेघनगर थाने में देखने को मिल रहा है। पिछले 45 दिनों से कोई भी टी.आई. की नियुक्ति नहीं हो पाई है इस वजह से मेघनगर पुलिस की लाॅ एंड ऑर्डर व सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति दिन-ब-दिन बिगड़ती नजर आ रही है साथ ही यहां दलाल सक्रिय हो चुके हैं।
पूर्व में एक लूट की घटना में मेघनगर थाना पुलिस द्वारा अपने कार्यों में लापरवाही बरतने पर जिला पुलिस कप्तान विनीत जैन ने 13 पुलिसकर्मियों को इधर से उधर कर दिया था जिस वजह से मेघनगर थाना पुलिस का पूरा स्टाफ चेंज हो गया था। मेघनगर पूर्व थाना प्रभारी श्रीमती आरती चराठे को लाइन में जाने के बाद मेघनगर थाने की कमान सब इंस्पेक्टर आर.एस. झाला ने संभाली तो कुछ ही दिनों बाद रिक्त पद पर आए झाबुआ कोतवाली से सब इंस्पेक्टर हीरालाल मालिवाड को मेघनगर थाना प्रभारी का चार्ज दिया गया। काफी दिनों से मेघनगर थाने में कभी आर एस झाला को प्रभारी बना दिया जाता है तो कभी हीरालाल मालीवाड़ को जिससे मेघनगर थाने पर वर्क स्टाइल बदलता हुआ नजर आ रहा है। अब अपने कार्यों के प्रति सजग ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ जिला पुलिस कप्तान विनीत जैन मेघनगर औद्योगिक नगरी और जिले के प्रमुख रेलवे स्टेशन मेघनगर को देखते हुए जल्द ही सिंघम टी.आई. की नियुक्ति करते हैं या फिर बगैर टी.आई. वाला ही थाना मेघनगर रहेगा। पूर्व में मेघनगर थाने पर रहे थाना प्रभारी श्री सुरेश बलराज, श्री पदम सिंह बघेल, चौधरी आदि ने अपनी अपनी स्टाइल से काम करके काफी हद तक चोरी, लूट, हत्या, डकैती एवं क्राइम पर अंकुश लगाया था जिससे आज भी मेघनगर की जनता याद कर रही है। झाबुआ विधानसभा उपचुनाव होने की वजह से जहां आदर्श आचार संहिता है तो दूसरी ओर नवरात्रि में रात भर श्रद्धालु मॉ अम्बे के दर्शन के लिए गरबा पंडालों में आना जाना लगा रहेगा ऐसे में बगैर टी.आई. का मेघनगर थाना किस प्रकार की सुरक्षा देता है यह विचारणीय पहलू है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version