खेत से चरकर लौट रही भैंस बन्द पड़ी 25 फुट गहरी बोरिंग में गिरी, घंटों की मशक्कत के बाद निकाला गया बाहर | New India Times

गुलज़ार अहमद, ब्यूरो चीफ, मैनपुरी (यूपी), NIT:

खेत से चरकर लौट रही भैंस बन्द पड़ी 25 फुट गहरी बोरिंग में गिरी, घंटों की मशक्कत के बाद निकाला गया बाहर | New India Times

खेत से चरकर लौट रही भैंस बन्द पड़ी 25 फुट गहरी बोरिंग में जा गिरी, सूचना पाकर थाना पुलिस व लीमा मोबाइल भी मौके पर पहुंची और लगभग 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी से भैंस को निकाला गया।

खेत से चरकर लौट रही भैंस बन्द पड़ी 25 फुट गहरी बोरिंग में गिरी, घंटों की मशक्कत के बाद निकाला गया बाहर | New India Times

मिली जानकारी के अनुसार भोगांव थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर निवासी अनूप पुत्र रंगलाल राजपूत की भैंस खेत से चरकर शाम लगभग 6 बजे वापस लौट रही थी कि तभी रास्ते में बन्द पड़ी बोरिंग में जा गिरी, भैस के चीखने चिल्लाने पर ग्रामीणों को जानकारी हुई, घटना की सूचना डायल 100 नम्बर व थाना पुलिस को दी गयी। सूचना पाकर 100 नम्बर की लीमा मोबाइल व थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लगभग 3 घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से जेसीबी से गड्ढा खोदकर भैंस को बाहर निकाला गया। घायल भैंस का उपचार किया जा रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version