खाद्य एवं औषधि प्रशासन एवं नापतौल विभाग की टीम ने की संयुक्त कार्यवाही | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:खाद्य एवं औषधि प्रशासन एवं नापतौल विभाग की टीम ने की संयुक्त कार्यवाही | New India Times

प्रमुख सचिव भोपाल एवं आयुक्त इंदौर से प्राप्त निर्देशो के परिपालन में कलेक्टर जिला झाबुआ के द्वारा गठित टीम द्वारा पेटलावद में संयुक्त कार्यवाही की गई।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन जिला झाबुआ द्वारा पेटलावद में विभिन्न प्रतिष्ठानों पर निरीक्षण कर नमूना कार्यवाही संपादित की गई जिसमें खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार अंचल एवं राहुल सिंह अलावा द्वारा थांदला रोड स्थित साँवलिया रेस्टोरेंट पर निरीक्षण हेतु पहुँचे जहां रोल मिठाई का नमूना लिया गया, वहीं पेटलावद में नया बस स्टैंड पर स्थित गोपी रेस्टोरेंट पर जाकर दोनों खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया जिसमें साफ- सफाई नहीं पाए जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए मावा का नुमना जांच वास्ते लिया गया। इसके बाद बामनिया रायपुरिया रोड पर स्थित दीप किराना पर टीम द्वारा जांच की गई जिसमें अनियमितता नहीं पाई गई है, प्रथम दृष्टया मिथ्या छाप की आशंका में खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा स्वीट पेड़ा का नमूना जांच के लिए लिया गया एवं लगभग 13 कि.ग्राम आउट डेटेड कंफेक्शनरी का नष्टीकरण कराया, वहीं पर औषधि निरीक्षक द्वारा डेटॉल साबुन का नमूना एवं नापतौल निरीक्षक द्वारा नमकीन पैकेटों पर मानक घोषणाएं नहीं होने पर प्रकरण पंजीबद्ध किया। इसके पश्चात अर्पित किराना गांधी चौक खारी, टोस्ट और सूजी के आउटडेटेड पैकेट लगभग 5 किलो एवं लगभग एक किलो काजू, बादाम व पिस्ता की मात्रा में नष्टीकरण किया गया।खाद्य एवं औषधि प्रशासन एवं नापतौल विभाग की टीम ने की संयुक्त कार्यवाही | New India Times

गांधी चौक पर स्थित संजीवनी मेडिकल एवं जनरल स्टोर्स पर औषधि निरीक्षक द्वारा औचक निरीक्षण स्टाक रख रखाव का निरीक्षण किया गया।
इस कार्रवाई के संयुक्त दल में औषधि निरीक्षक कमल अहिरवार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी राहुल सिंह अलावा व पंकज कुमार अंचल, नापतौल निरीक्षक कपिल कदम, कनिष्ठ अपूर्ति अधिकारी आनंद कुमार चंगोड़ एवं संजय पांचाल उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि प्रमुख सचिव द्वारा पूरे मध्यप्रदेश में पान मसाला एवं तम्बाकू/ निकोटिन युक्त गुटखा के संदेह में नमूने के लिए निर्देशित किया गया है। पेटलावद में किसी भी दुकान पर निकोटिन/तम्बाकू युक्त गुटखा नहीं पाया गया है। संभागीय आयुक्त द्वारा विशेष अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version