एमआईएम में इंट्री के बाद डॉ फरीद काज़ी को मिली 4 जिलों के संभागीय अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:एमआईएम में इंट्री के बाद डॉ फरीद काज़ी को मिली 4 जिलों के संभागीय अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी | New India Timesपूर्व विधायक हमीद क़ाज़ी के भतीजे, सैफिया हमीदिया यूनानी तिब्बिया कॉलेज बुरहानपुर के प्राध्यापक डॉक्टर फरीद क़ाज़ी ने कांग्रेस पार्टी को अलविदा कहने के बाद तेज़ी से उभर रही एमआईएम का दामन थाम लिया है। एमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर नईम अंसारी (इंदौर) ने उन्हें इंदौर संभाग के 4 जिले (बुरहानपुर, खंडवा, बड़वानी, खरगोन) का संभागीय अध्यक्ष बनाते हुए अहम ज़िम्मेदारी सौंपी है। डाॅक्टर फ़रीद क़ाज़ी के साथ उनके साथी और पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस दीदी के निकट रहे ज़िला वक़्फ़ कमेटी बुरहानपुर के अध्यक्ष डॉ इमरान खान ने भी एमआईएम पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है।एमआईएम में इंट्री के बाद डॉ फरीद काज़ी को मिली 4 जिलों के संभागीय अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी | New India Timesजानकारी के अनुसार डाक्टर फ़रीद क़ाज़ी और डॉक्टर इमरान खान की जोड़ी विगत कुछ माह से एमआईएम की सदस्यता प्राप्त करने के लिए जद्दोजहद कर रहे थे और अंत में इस जोड़ी को एमआईएम में एंट्री मिल ही गई। यह जोड़ी एक और एक 11 की तर्ज़ पर पार्टी के प्लेटफार्म से अपनी क़ौम की आवाज़ बुलंद करेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version