जनसम्पर्क मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्र ने शॉल-श्रीफल दे कर किया हाजियों का सम्मान | New India Times

संदीप शुक्ला, दतिया ( मप्र ), NIT; ​जनसम्पर्क मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्र ने शॉल-श्रीफल दे कर किया हाजियों का सम्मान | New India Timesजनसम्पर्क, जल-संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने शॉल-श्रीफल दतिया में हाजियों को शाॅल – श्रीफल दे कर सम्मान करते हुए सदभावना की मिसाल कायम की है।​​जनसम्पर्क मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्र ने शॉल-श्रीफल दे कर किया हाजियों का सम्मान | New India Timesडाॅ मिश्र ने कहा है कि हमारा प्रदेश साम्प्रदायिक सदभाव की मिसाल है। जब हिन्दू तीर्थ-यात्रा पर जाते हैं तो मुस्लिम भाई उन्हें विदा करते हैं और जब मुस्लिम बंधु हज के लिए जाते हैं तो हिन्दू स्वागत कर विदा करते हैं। एक-दूसरे के त्यौहार मिलकर मनाने में हम सबसे आगे हैं। डॉ. मिश्र दतिया में हाजियों के सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने कहा कि दतिया साम्प्रदायिक सदभाव की नगरी है। यहाँ पर गंगा-जमुनी तहजीब के तहत् सभी सदभाव और भाईचारे के माहौल में साथ रहते हैं। एक-दूसरे के त्यौहार इस प्रकार मनाते हैं कि पता ही नहीं चलता कि किसका त्यौहार है। डॉ. मिश्र ने कहा कि दतिया में सर्वांगीण विकास हुआ है। सड़क, पानी, बिजली के अलावा, नागरिकों की सुविधा के लिए अनेक कार्य करवाये गए हैं। डॉ. सलीम कुरैशी ने भी विचार व्यक्त करते हुए कहा कि दतिया में हुए चहुंमुखी विकास के लिए मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र  धन्यवाद के पात्र हैं। जनसम्पर्क मंत्री ने शाल एवं श्रीफल से हाजियों का सम्मान किया तथा उन्हें उपहार प्रदान किए। कार्यक्रम में अनेक धर्मो के जन-प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version