प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के नाम पर सुविधा शुल्क मांगने का आरोप | New India Times

गणेश मौर्य, ब्यूरो चीफ, अंबेडकरनगर (यूपी), NIT:

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के नाम पर सुविधा शुल्क मांगने का आरोप | New India Times

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के नाम पर सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाते हुए लोगों ने बताया कि अब्दुल्लापुर निवासी ऋषिकेश सिंह, जो डूडा विभाग में सिविल इंजीनियर पद पर कार्यरत हैं जो कि लाभार्थियों से पैसे की मांग की जा रही है और पैसा ना देने पर पात्रों को अपात्र किया जा रहा है जिसको लेकर लोगों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर सिविल इंजीनियर पद पर तैनात ऋषि सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के नाम पर सुविधा शुल्क मांगने का आरोप | New India Times

परियोजना अधिकारी आदित्य कुमार के द्वारा कई बार समाचार पत्रों और चैनलों के माध्यम से लोगों को जागरूक भी किया गया की प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बिचौलियों से बचकर रहें अगर कोई व्यक्ति पैसा मांगता है तो इसकी शिकायत आप डूडा विभाग से करें।
अब्दुल्लापुर निवासी शांति, पत्नी राजकुमार, ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन किया था। शांति का आरोप है सिविल इंजीनियर द्वारा घुस मांगा जा रहा है।
आपको बताते चलें कि बीते वर्ष शासन द्वारा इसी घूसखोरी के आरोप के ही चलते डूडा के अफसर से लेकर कर्मचारियों का तबादला कर दिया गया, इस कार्रवाई के बावजूद सुधार नहीं हो सका।प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के नाम पर सुविधा शुल्क मांगने का आरोप | New India Times

प्रदेश सरकार की ओर से प्रधान मंत्री आवास योजनाओं में भ्रष्टाचार रोकने को लेकर लगातार निगरानी कराई जा रही है। डीएम व पीओ डूडा की ओर से शहर में एनाउंसमेंट कराया जा रहा है। फिर भी यदि कोई अधिकारी या आउटसोर्सिंग कंपनी के कर्मचारी सुविधा शुल्क मांगता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उसके बावजूद उन्हें कानून का थोड़ा भी भय नहीं है ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version