सेंट बिलाल कन्वेंट स्कूल में 3 दिवसीय रक्त शिविर कैंप का हुआ आयोजन | New India Times

हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ, सीतापुर (यूपी), NIT:

सेंट बिलाल कन्वेंट स्कूल में 3 दिवसीय रक्त शिविर कैंप का हुआ आयोजन | New India Times

सेंट बिलाल कन्वेंट स्कूल राजापुर लहरपुर में रक्त शिविर कैंप का आयोजन किया गया। रक्त शिविर कैंप में विद्यार्थियों का ब्लड ग्रुप व हिमोग्लोबिन का परीक्षण एस के डायग्नोस्टिक सेंटर के तत्वाधान में डा० एस के मिश्रा, डॉक्टर प्रेम कुमार के द्वारा रक्त परीक्षण शिविर कैंप में बच्चो का परीक्षण किया गया।
डॉक्टर एस के मिश्रा, डॉक्टर प्रेम कुमार व समस्त एस के डायग्नोस्टिक टीम के द्वारा बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण के बारे में बताया वहीं छात्रों का ब्लड ग्रुप एवं हिमोग्लोबिन परीक्षण किया परीक्षण के दौरान उन्होंने बताया कि छात्रों को अपना ब्लड ग्रुप अवश्य पता होना चाहिए जिससे कि आपातकाल स्थित में किसी आकस्मिक आवश्यकता पर किसी जरूरतमंद की मदद की जा सके एवं खून की कमी से होने वाली बीमारियों से किसी को बचाया जा सकें जिससे शारीरिक और मानसिक विकास हो सके।
शिविर में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य जावेद खान ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला। किसी जरूरतमंद को रक्तदान कर समाज सेवा करने का आहवान किया।
इस अवसर पर संस्था प्रबंधक अशरफ बिलाल, सबाहत इफ्तिखार, मुन्ना लाल त्रिपाठी, अमोल मिश्रा,नफीस अहमद, सहरुल खान, इरम फातिमा, समरीन नाज आदि स्टॉफ मौजूद रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version