बाल शिक्षा केन्द्र इटावा रोड, शासकीय एमजेएस महाविद्यालय एवं ग्राम खादर गौघाट भिंड में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविरों का हुआ आयोजन | New India Times

अविनाश द्विवेदी/संजय शर्मा, भिंड (मप्र), NIT:

बाल शिक्षा केन्द्र इटावा रोड, शासकीय एमजेएस महाविद्यालय एवं ग्राम खादर गौघाट भिंड में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविरों का हुआ आयोजन | New India Times

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भिण्ड श्री जे.के. वर्मा के आदेशानुसार अपर जिला न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भिण्ड व श्री संजय कुमार द्विवेदी के मार्गदर्शन अनुसार बाल शिक्षा केन्द्र इटावा रोड, शासकीय एमजेएस महाविद्यालय एवं ग्राम खादर गौघाट भिण्ड में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया।
उक्त तीनों शिविरों जिला विधिक सहायता अधिकारी भिण्ड श्री देवेश शर्मा द्वारा उपस्थित बालक/बालिकाओं को भारतीय संविधान तथा विभिन्न विधिक उपबन्धों के वारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही वहां पर उपस्थित लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता एवं विधिक सलाह, मीडिएशन, नालसा एवं सालसा द्वारा संचालित योजनाओं के बारें में भी विस्तृत रूप से जानकारी दिये जाने के साथ ही साथ शासन की अन्य प्रमुख योजनाओं के बारे में भी बताया गया। इस अवसर पर पैरालीगल वालेंटियर्स श्री बृजेन्द्र कुमार, श्री विपेन्द्र सिंह राजावत, श्री संजीव बरूआ, श्री कृष्ण सिंह एवं श्रीमती शिवांगना आदि भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version