अल्पसंख्यकों के लिए बेहतर कार्य कर रही है केंद्र सरकार, मथुरा में जल्द खुलेंगे इंटर कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्र: आतिफ रशीद | New India Times

अली अब्बास, मथुरा (यूपी), NIT:

अल्पसंख्यकों के लिए बेहतर कार्य कर रही है केंद्र सरकार, मथुरा में जल्द खुलेंगे इंटर कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्र: आतिफ रशीद | New India Times

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य जनाब आतिफ रशीद आज मथुरा तशरीफ आए उन्होंने यहां कलेक्ट्रेट पर अधिकारियों के साथ एक मीटिंग ली। इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री जहीर अब्बास जैदी, मथुरा महानगर अध्यक्ष अकील उद्दीन भारती, रियाजुद्दीनआदि दर्जनों भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पत्रकारों से बात करते हुए जनाब आदिल रशीद ने बताया कि मथुरा आने का मकसद केंद्र सरकार द्वारा माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अल्पसंख्यकों के प्रति की जा रही योजनाओं को लागू कराना है। जनाब आतीफ रशीद ने कहा कि मथुरा जनपद के छाता में अल्पसंख्यकों के लिए दो कॉलेज और तीन आंगनबाड़ी केंद्र और एक पशु सेवा केंद्र इसी वर्ष खोले जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि अल्पसंख्यकों की लड़की की शादी के लिए ₹20.000/- दिए जा रहे हैं शत-प्रतिशत छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति दी जा रही है। जब इनसे बक्फ की जमीनों काे खुर्द-बुर्द किये जाने के बारे में पूछा गया तो कहा कि ऐसा मेरी जानकारी में नहीं है। अगर मथुरा जनपद में वक्फ की जमीनों को खुर्द-बुर्द कोई करता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा अल्पसंख्यकों के लिए बेहतर योजनाएं देशभर में चलाई जा रही हैं, अल्पसंख्यकों को चाहिए कि इसका लाभ लें। उन्होंने कहा कि मेरा मथुरा जनपद में आना अल्पसंख्यकों के बारे में केंद्र सरकार की योजनाओं को बताना और अधिकारियों से उसे लागू कराना है।

इस मौके पर प्रदेश महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा जहीर अब्बास जैदी, मथुरा महानगर अध्यक्ष अकील उद्दीन भारती, वरिष्ठ नेता रियाजुद्दीन आदि समेत दर्जनों भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version