थल सेना शिविर में बुरहानपुर के चार छात्रों का हुआ चयन | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

थल सेना शिविर में बुरहानपुर के चार छात्रों का हुआ चयन | New India Times

सेकंड आफ़िसर एनसीसी टीजे मुफ्ती ने बताया कि थल सेना शिविर 2019 हेतु दिल्ली के लिए शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय बुरहानपुर के 3 एनसीसी कैडेट्स एवं सेवा सदन कालेज के एक कैडेटस इस तरह बुरहानपुर के कुल चार कैडेट्स का चयन हुआ है । यह कैडेट्स लगातार चयन प्रक्रिया से गुजरते हुए मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ डायरेक्टरेट का प्रतिनिधित्व कर बुरहानपुर को गौरवान्वित कर रहे हैं । बुरहानपुर के कुल 4 एनसीसी कैडेट चयनित हुए हैं । जिसमें सेवासदन महाविद्यालय बुरहानपुर का कैडेट अंडर अफसर ऋषिकेश चतरे, शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय बुरहानपुर के एनसीसी कैडेट सीएसएम हर्षल सावकारी, सार्जेंट मोहित तुर्वे, सार्जेंट प्रज्जवल तिड़के का चयन हो कर वे अपने ऐतिहासिक नगर बुरहानपुर का नाम को गौरवान्वित कर रहे हैं। नई दिल्ली से लौटने के बाद इन छात्रों का एनसीसी कैडेट्स का चल समारोह बुरहानपुर शहर में निकाला जाएगा। उनके चयन पर 36 म.प्र. बटालियन एन सी. सी. खंडवा के कमान अधिकारी कर्नल जे.पी. सत्यीगिरी एवं प्रशासनिक अधिकारी कर्नल अजीत सिंह ढिल्लन ने कैडेट्स को पेरेंट्स को एवं एन.सी.सी. अधिकारी संंतोष सिंह ठाकुर, सेकंड अधिकारी सर्वश्री अतुल चवरे एवं टीजे मुफ्ती को बधाई एवं शुभकामनाए प्रेषित की हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version