भैंस चोरी के आरोप में पति-पत्नी गिरफ्तार, चोरी की भैंस बरामद | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:भैंस चोरी के आरोप में पति-पत्नी गिरफ्तार, चोरी की भैंस बरामद | New India Times

झाबुआ जिले के मेघनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम गुजरपाड़ा से बीती रात 1 बजे राकेश पिता हेलोत के मकान से एक पालतू भैंस (गर्भवती) जिसकी कीमत लगभग 85 हजार के करीब की भैंस ओर उसका बच्चा जिसकी लगभग कीमत 15 हजार कुल राशि एक लाख रुपये चोरी हो गई। जानवर मालिक के अनुसार पालतू जानवर को हमने रात 1 बजे देखे थे व फिर से रात 3 बजे देखे तो पालतू जानवर दिखाई नहीं दी। बारिश और कीचड़ होने के कारण रात में जब हमने पालतू जानवरों के कदमों के निशान पर पुलिस की सहायता से रात भर कदमों का पीछा किया तो कदमों के निशान देखे गये उसके के सहारे सुबह 9 बजे काकनवानी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम परनाली पहुंचे जहां हमें शक हुआ कि जहां भैस के पैरों के निशान खत्म हुए वहां पर पास ही में एक मकान था जो की खटखटाने पर एक महिला जिसने अपना नाम अनिता बताया और कहा कि यह मकान मेरे पति पारसिंह पिता तोलिया गरवाल का है। तब हमें शंका हुई और हमने शोर मचाया तो दरवाजा खोलने पर हमने अंदर घर में अपने पालतू जानवर को बंधा हुआ देखा। इस दौरान आरोपी पति-पत्नी मौके से भागने लगे तभी हमने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भादवी धारा 379 में अपराध क्रमांक 274 /19 में मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version